भिण्ड, 31 जनवरी। शासकीय हाईस्कूल बड़ैरा मौ में आयोजित कैरियर काउंसलिंग मेला 2026 का समापन शनिवार को किया गया। यह मेला 27 से 31 जनवरी तक आयोजित हुआ, जिसमें छात्र एवं छात्राओं को भविष्य में करियर चयन को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रभारी प्राचार्य उदयभान सिंह कुशवाह एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। विद्यार्थियों को अपने रुचि और क्षमता के अनुसार करियर चुनने, लक्ष्य निर्धारण तथा निरंतर परिश्रम के महत्व पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। प्राचार्य सहित अन्य शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं एवं उज्ज्वल भविष्य से जुड़े उपयोगी सुझाव दिए। मेले के माध्यम से छात्राओं को विभिन्न शैक्षणिक एवं व्यावसायिक अवसरों की जानकारी दी गई। करियर काउंसलिंग मेले के सफल आयोजन से विद्यार्थियों में उत्साह एवं जागरूकता देखने को मिली।
Saturday, April 11
BREAKING
- स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को जान से मारने की धमकी, यात्रा के दौरान होगा हमला
- अंतरिक्ष से दिखाई देने वाला चांद धरती से दिखने वाले चांद से अलग
- सरकार में आए तो जवानों को मिलेगा पूरा हक : राहुल गांधी
- व्हीआईएसएम हॉस्पिटल में आयुष्मान कार्ड पर नि:शुल्क इलाज
- सिलाई सेंटर पर बैठी महिला को मारी गोली, ग्वालियर रैफर
- ओलावृष्टि से फसल बर्वाद, किसान को विशेष राहत दे बीजेपी सरकार : पिंकी
- तैयारियां समय पर पूर्ण कर दायित्वों का निर्वहन करें : कलेक्टर
- अपर संचालक ने किया डीएड कॉलेजों का निरीक्षण


