– रामवती को मुख्यमंत्री सामाजिक सुरक्षा कल्याणी पेंशन योजना का मिला लाभ
भिण्ड, 25 जनवरी। यह कहानी भिण्ड जिले की जनपद पंचायत रौन क्षेत्रांतर्गत ग्राम नोधनी ग्राम पंचायत नौधा निवासी रामवती की है। उन्होंने बताया कि मैं अपनी विधवा पेंशन हेतु परेशान थी। कम पढ़ी लिखी हूं मुझे शासकीय कोई भी ज्ञान नहीं था। मुख्यमंत्री सामाजिक सुरक्षा कल्याणी पेंशन योजना प्राप्ति के लिए नाम जुड़वाना था जिससे मेरे जीवन यापन हेतु कुछ शासन की सहायता प्राप्त हो सके। ग्राम वासियों ने मुझे भ्रमित किया कि कार्यालयों के बहुत चक्कर लगाने पर कई महिनों में कल्याणी पेंशन योजना का लाभ मिल पाता है। यह सुनकर मैं काफी पेरशानी में थी कि मुझे कल्याणी पेंशन का लाभ मिलेगा भी या नहीं।
फिर मुझे एक दिन आवश्यक कार्य से रौन जाना हुआ वहां मेरी मुलाकात सौरभ व्यास एडीईओ से हुई और उन्हें अपनी समस्या से अवगत कराया, उनके द्वारा मुझे जानकारी दी गई कि मप्र शासन द्वारा 12 जनवरी से 31 मार्च तक विभिन्न चरणों में संकल्प से समाधान अभियान संचालित किया जा रहा है एवं ग्रामवासियों की समस्त समस्याओं के निदान के लिए शासन द्वारा डोर टू डोर शासन की योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को लाभ प्रदान करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में ग्राम नोधनी में ग्राम पंचायत नौधा के पंचायत सचिव रविन्द्र श्रीवास्तव एवं ग्राम रोजगार सहायक ओमप्रकाश लहरी का आना हुआ और उन्हें अपनी समस्या से अवगत कराया, उनके द्वारा मुझसे पेंशन योजना हेतु समस्त दस्तावेज लिए गए, आवेदन भरवाया गया। आवेदन जमा होने के पश्चात संकल्प से समाधान शिविर ग्राम पंचायत नौधा के पंचायत भवन में 16 जनवरी को आयोजित किया गया, जिसमें मेरा मुख्यमंत्री सामाजिक सुरक्षा कल्याणी योजना का आवेदन ऑनलाईन किया गया। इसके पश्चात संकल्प से समाधान अभियान के मुझे आश्चर्यचकित करने वाले परिणाम प्राप्त हुए, मेरी समग्र आईडी पर 21 जनवरी को मुझे मुख्यमंत्री सामाजिक सुरक्षा कल्याणी पेंशन योजना का पेंशन स्वीकृति आदेश प्राप्त हुआ। जिस पर सचिव/ जनपद पंचायत रौन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आवेदन का परीक्षण कर मुख्यमंत्री सामाजिक सुरक्षा कल्याणी पेंशन स्वीकृत कर स्वीकृति आदेश प्रदान किया।
रामवती ने मुख्यमंत्री सामाजिक सुरक्षा कल्याणी पेंशन योजना का लाभ स्वीकृत होने पर अत्यंत प्रसन्नता एवं हर्ष व्यक्त करते हुए मप्र शासन एवं उसके द्वारा संचालित संकल्प से समाधान अभियान एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है।


