भिण्ड, 24 जनवरी। लहार नगर के वार्ड क्र.2 में पंकज यागिक पार्षद के निवास पर कर्पूरी ठाकुर की जयंती सभी सेन श्रीवास समाज के बंधुओं द्वारा धूमधाम से मनाई गई। अध्यक्षता कर रहे रामरतन सेकेट्री ने कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर की। कार्यक्रम में उपस्थित सभी समाज बंधुओं ने कर्पूरी ठाकुुर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया एवं सभी समाज बंधुओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर हर्ष व्यक्त किया।
इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष पंकज यागिक ने कर्पूरी ठाकुर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सेन श्रीवास समाज में जन्में कर्पूरी ठाकुर बहुत ही सरल एवं पिछड़ों तथा शोषितों के मसीहा थे। समाजिक न्याय के पुरोधा को याद करते हुए उन्होंने बताया कि जननायक बड़े राजनीतिक पदों पर होते हुए भी आम लोगों के बीच साधारण जीवन जीना पसंद करते थे। कई बार वे बिना किसी तामझाम के गांव की चौपाल पर बैठकर लोगों की समस्याएं सुनते और वहीं समाधान निकाल देते थे। वे कम बोलते थे, लेकिन जो कहते थे, करके दिखाते थे। शिक्षा, सड़क और पानी जैसे मुद्दों पर उनका जमीनी काम आज भी लोगों के बीच मिसाल माना जाता है। इस अवसर पर मंगल सविता, अखिलेश श्रीवास, बृजेन्द्र सेन, आनंद सेन, शैलू श्रीवास, गंभीर श्रीवास, सतेन्द्र श्रीवास, संतोष श्रीवास, संजू श्रीवास, विनय प्रताप, देवांश आदि उपस्थित रहे।
Thursday, October 1
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


