भिण्ड, 24 जनवरी। मप्र किसान सभा की भिण्ड जिला समिति की बैठक राठौर धर्मशाला गोहद में आयोजित की गई। जिसमें 10 हजार सदस्यता का लक्ष्य मय गांवों की सूची के और व्यक्तिगत जिम्मेदारी के साथ लिया गया। यह लक्ष्य स्वेच्छा से लिया गया है और उसे पूरा करने का विनिश्चय भी साथियों ने किया है। इसके अलावा 12 फरवरी की हड़ताल के दिन प्रदर्शन करने और उससे पहले अभियान चलाने का भी निर्णय हुआ है। बैठक में मप्र किसान सभा के जिला महासचिव राजेश शर्मा, राज्य के उपाध्यक्ष पीएन माहौर भी मौजूद रहे रहे। जिला महासचिव राजेश शर्मा ने रिपोर्ट प्रस्तुत की जिसमें सभी ने अपने सुझाव दिए, जिसमें अभियान चलाने, 12 फरवरी हड़ताल में शामिल होने का निर्णय लिया गया। बैठक में राजेन्द्र कुशवाह, जगदीश माहौर, बीरेन्द्र कुशवाह, राकेश प्रजापति, नारयण माहौर, जयसिंह माहौर, नारायण शर्मा सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Thursday, October 1
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


