भिण्ड, 24 जनवरी। बसंत पंचमी के पावन अवसर पर सरस्वती शिशु मन्दिर मौ में विद्यारंभ संस्कार का गरिमामय आयोजन किया गया। इस अवसर पर 3 से 5 वर्ष आयु वर्ग के नन्हे शिशुओं का वैदिक विधि विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ विद्यारंभ संस्कार संपन्न कराया गया। विद्यारंभ संस्कार के लिए पंजीकृत बच्चों ने अपनी स्लेट पर ऊँ अंकित कर विद्या अध्ययन का श्रीगणेश किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नरेन्द्र भारद्वाज एवं मुख्य वक्ता राजेश तिवारी रिटायर शिक्षक व अध्यक्षता कमलेश परिहार भगत ने की। विद्यारंभ संस्कार नरेन्द्र भारद्वाज, माताप्रसाद मिश्रा एवं दुर्गाप्रसाद द्वारा कराया गया। विद्यालय प्राचार्य कोमल कुमार शर्मा सहित आचार्य परिवार एवं भाईया बहिन व अभिभावकगण उपस्थित रहे।
Wednesday, August 5
BREAKING
- सावन के पहले सोमवार पर उमड़ा भक्तों का सैलाब,हर हर महादेव से गुंजे शिवालय
- दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर नगर कांग्रेस ने भिंड में मनाया जश्न, परेड चौराहे पर बांटे गए लड्डू
- टी एम जेड बनने से युवाओं को मिलेगा रोजगार और क्षेत्र का होगा विकास– डॉ रमेश दुबे
- ग्वालियर-चंबल के औद्योगिक विकास का नया स्वर्णिम अध्याय : बाबूजी
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी


