भिण्ड, 21 जनवरी.मनीष दुबे। पूर्व मंत्री डॉ. अरविन्द सिंह बुधवार को अपने विधानसभा क्षेत्र अटेर के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने विधानसभा के अंतर्गत सरायघार मंडल के अध्यक्ष, सहसंयोजक, शक्ति केन्द्र प्रभारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की एसआईआर के संबंध में समीक्षा बैठक ली।
पूर्व मंत्री डॉ. भदौरिया ने बैठक में सभी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवससर पर भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया, सरायघार मंडल के अध्यक्ष मनोज भदौरिया एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके पश्चात पूर्व मंत्री डॉ. अरविन्द भदौरिया ग्राम कनावर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में सम्मिलित हुए और क्षेत्र की खुशहाली की कामना करते हुए भगवान के चरणों में प्रणाम किया।
Thursday, April 9
BREAKING
- सिलाई सेंटर पर बैठी महिला को मारी गोली, ग्वालियर रैफर
- ओलावृष्टि से फसल बर्वाद, किसान को विशेष राहत दे बीजेपी सरकार : पिंकी
- तैयारियां समय पर पूर्ण कर दायित्वों का निर्वहन करें : कलेक्टर
- अपर संचालक ने किया डीएड कॉलेजों का निरीक्षण
- टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत भिण्ड में फूड बास्केट वितरण
- भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए अनूठी पहल
- सनातन के इतिहास को गौरवान्वित कर रही है भिण्ड की भूमि : खण्डेलवाल
- संगठिक होकर कार्य करना ही भाजपा की असली पहचान : खण्डेलवाल


