– परियोजना सम्मेलन एक फरवरी को मेहगांव में
भिण्ड, 19 जनवरी। केन्द्र सरकार की समस्त योजनाओं को जमीन स्तर पर गांव-गांव घर-घर पहुंचाने का काम योजना कर्मी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं आशा, ऊषा सयोगिनी सहित अन्य योजनाकर्मियों को स्थाई कर्मचारी घोषित किया जाए एवं मानदेय को बंद कर वेतन चालू किया जाए। सेवानिवृत्त के बाद जीवन यापन के लिए पेंशन दी जाए। यह बात आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/ सहायिका एकता यूनियन सीटू की जिला अध्यक्ष साधना भदौरिया ने पब्लिक सैंट्रल स्कूल मेहगांव में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की बैठक में कही। अध्यक्षता शारदा भदौरिया ने की।
बैठक में निर्णय लिया गया कि 12 फरवरी की राष्ट्रीय हड़ताल में मेहगांव से सैकड़ों कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पर होने वाली रैली में शामिल होंगे, इसकी तैयारी के लिए एवं नवीन परियोजना आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका एकता यूनियन सीटू की कमेटी का गठन किया जाएगा। एक फरवरी रविवार को दोपहर 12 बजे पब्लिक सैंट्रल स्कूल पुराने थाने की पीछे सम्मेलन किया जाएगा। जिसमें मुख्य अतिथि सीटू जिला महासचिव अनिल दौनेरिया होंगे। बैठक में शारदा भदौरिया, सीमा नरवरिया, शीला गोस्वामी, सुनीता भदौरिया, सविता मिश्रा, रामकीर्ती शर्मा, सुनीता, रोनक, प्रीती, संगीता, माया, कलाबती आदि उपस्थित थे।


