भिण्ड, 17 जनवरी। रघुनाथजी का मन्दिर विजयराम धाम खनेता तहसील गोहद में महामण्डलेश्वर महंत रामभूषण दास महाराज द्वारा साकेतवासी संत शिरोमणि विजयराम दास महाराज की 28वी पुण्यतिथि के अवसर पर आराध्य का आराधन सप्त दिवसीय विशाल आध्यात्मिक समारोह श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ, संत प्रवचन एव रासलीला का आयोजन 28 जनवरी से 4 फरवरी तक किया जाएगा।
अनंत कोटि ब्रह्माण्ड नायक कौशलेन्द्र राघवेन्द्र श्यामसुंदर की अनंत प्रेरणा से नित्य लीलालीन वैष्णव शिरोमणि विजयरामदास महाराज की पावन तीर्थवर्त भूमि में उनकी 28वी पुण्यतिथि के अवसर पर मप्र तीर्थ स्थान मेला प्राधिकरण से पंजीबद्ध विजयराम दास महाराज, सामाजिक समरसता मेला मन्दिर रघुनाथ जी ग्राम खनेता जिला भिण्ड द्वारा सप्त दिवसीय विशाल सनातन धर्म सम्मेलन श्रीमद् भागवत कथा, संत प्रवचन एवं रासलीला का भव्य आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 27 जनवरी को दोपहर 12 बजे कलश यात्रा, 28 जनवरी को दीप प्रज्ज्वलन एवं कार्यक्रम का शुभारंभ जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज द्वारा शतचण्डी महायज्ञ सुबह 8 से 11 बजे तक, रासलीला 9 से 12बजे तक, श्रीमद् भागवत कथा दोपहर एक से 4 बजे तक, संत प्रवचन शाम 4 से 5 बजे तक होंगे। जिसमें परीक्षत पं. लक्ष्मी नारायण उपाध्याय-अंगूरी देवी है। कथा व्यास श्रीधाम मठाधीश्वर जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी राघवचार्य महाराज श्रीरामलला सदन रामकोट अयोध्या धाम हैं। इस अवसर पर नृत्यगोपाल दास महाराज, स्वामी रामस्वरूपचार्य, स्वामी बल्लभाचार्य महाराज, सुतीक्ष्ण देवाचार्य महाराज, स्वामी श्रवनानंद सरस्वती महाराज, 1008 महामण्डलेश्वर मां कनकेश्वरी का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
Wednesday, August 5
BREAKING
- सावन के पहले सोमवार पर उमड़ा भक्तों का सैलाब,हर हर महादेव से गुंजे शिवालय
- दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर नगर कांग्रेस ने भिंड में मनाया जश्न, परेड चौराहे पर बांटे गए लड्डू
- टी एम जेड बनने से युवाओं को मिलेगा रोजगार और क्षेत्र का होगा विकास– डॉ रमेश दुबे
- ग्वालियर-चंबल के औद्योगिक विकास का नया स्वर्णिम अध्याय : बाबूजी
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी

