भिण्ड, 16 जनवरी। दबोह क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियां तेज करते हुए शुक्रवार को कांग्रेस कार्यालय दबोह में कांग्रेस की बैठक आयोजित की गई। जिसमें न केवल रणनीतियों पर चर्चा हुई, बल्कि कार्यकर्ताओं को आगामी चुनौतियों के लिए मानसिक रूप से तैयार रहने का आह्वान भी किया गया। बैठक के दौरान पूर्व विधायक डॉ. गोविंद सिंह ने अनुशासन पर विशेष जोर दिया।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के बीच आपसी समन्वय ही संगठन की सबसे बड़ी पूंजी है। डॉ. सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण आज आम आदमी परेशान है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे जनता के बीच जाएं, उनके सुख-दुख के साथी बनें और उनकी समस्याओं को मजबूती से उठाएं। उन्होंने कहा कि कोई भी चुनाव तब जीता जाता है जब हमारा पोलिंग बूथ मजबूत हो। ऐसी टीम खड़ी करें जो विपक्षी दल के हर झूठ का जवाब दे सके। हमें आपसी मतभेद भुलाकर पंजे के निशान को मजबूत करना है। जब हम एकजुट होकर लड़ेंगे,तभी क्षेत्र का सर्वांगीण विकास संभव होगा और तानाशाही ताकतों को शिकस्त दी जा सकेगी। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में युवाओं के पास रोजगार नहीं है और किसान खाद-बीज के लिए परेशान है। कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी, हम सड़क से लेकर सदन तक इनके हक की लड़ाई लड़ेंगे। डॉ.गोविंद सिंह के इस बात ने कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भर दिया है। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार मौलया, रामेश्वर कौरव, डॉ. ओपी कौरव, रामकुमार गुर्जर, रूप नारायण खटीक, राजेन्द्र खेमरिया, मकबूल खान, रियाज खा, समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
आलमपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं की ली बैठक
कांग्रेस कार्यालय आलमपुर में शुक्रवार को पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक ली है। जिसमें सेक्टर और पोलिंग बूथ पदाधिकारी भी मौजूद रहे। पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं को मार्ग दर्शन देते हुए संगठन की मजबूती और आगामी रणनीतियों पर चर्चा की है। बैठक में कांग्रेस पार्टी के वरिष्टजन, नगर कांग्रेस अध्यक्ष शैलू कौरव सहित पार्टी के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


