भिण्ड, 14 जनवरी। दबोह स्थित सरस्वती शिशु मन्दिर प्रांगण में आगामी 18 जनवरी रविवार को आयोजित होने वाले विशाल सकल हिन्दू समाज सम्मेलन की तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं। कार्यक्रम को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए सकल हिन्दू समाज के कार्यकर्ता दिन-रात जुटे हुए हैं। आयोजन समिति के सदस्य गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं द्वारा पीले चावल देकर और निमंत्रण पत्र बांटकर अधिक से अधिक संख्या में सपरिवार पहुंचने का आह्वान किया जा रहा है। इस जनसंपर्क अभियान का उद्देश्य समाज के हर वर्ग को एक सूत्र में पिरोना और सामाजिक समरसता का संदेश देना है। सम्मेलन के दौरान रविवार को आध्यात्मिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। जिसमे सुबह 11 बजे भव्य कलश यात्रा, दोपहर एक बजे संगीतमय सुंदरकाण्ड पाठ, 3 बजे संत समागम एवं प्रवचन (विद्वान संतों का मार्गदर्शन), शाम 4 बजे भारत माता की आरती एवं विशाल भंडारा रहेगा। जात-पात की करो विदाई, हम सब हिन्दू भाई-भाई के मूल मंत्र के साथ आयोजित इस सम्मेलन को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों ने विश्वास जताया है कि इस कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक एकता और समानता के संकल्प को और मजबूती मिलेगी।
Thursday, October 1
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


