भिण्ड, 11 जनवरी। लहार विधानसभा के ग्राम जलालपुरा में बजरंग क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन के अवसर पर बतौर मुख्यातिथि लहार विधायक अम्बरीष शर्मा गुड्डू उपस्थित हुए। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. अमित यादव भी मौजूद रहे। यह मैच थाना असवार एवं ग्राम जलालपुरा के बीच खेला गया। टूर्नामेंट का शुभारंभ लहार विधायक ने फीता काटकर किया। इस मौके पर विधायक द्वारा सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया एवं ग्रामीणजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं का मौके पर निराकरण किया। इस मौके पर दोनों अतिथियों ने टूर्नामेंट के लिए 21-21 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि आयोजकों को उपलब्ध कराई। मंच का संचालन लल्लूराम त्यागी ने किया। यहां लहार मंडल अध्यक्ष भाजपा सुभाष अग्निहोत्री, असवार मंडल अध्यक्ष दलवीर सिंह बघेल, केदार सिंह राजावत भटपुरा, कमलेश दीक्षित, प्रवीण त्यागी एवं ग्राम पंचायत जलालपुरा के सरपंच सचिव एवं बजरंग क्लब के सभी साथीगण एवं ग्रामीण जन प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
Saturday, June 20
BREAKING
- 14 माह पुराने हत्याकाण्ड का खुलासा, 30 हजारी मुख्य आरोपी गिरफ्तार
- परीक्षार्थियों को किसी तरह की असुविधा ना हो : कलेक्टर मीणा
- पूर्व कांग्रेस पार्षद भूरे तिवारी को पितृ शोक
- मोहर्रम पर्व को लेकर गोहद थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित
- गौ-हद धाम एवं चंबल की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का विषय विधानसभा में प्रमुखता से उठाया जाएगा : विधायक देसाई
- पोस्टमार्टम भवन निर्माण हेतु केन्द्रय मंत्री सिंधिया ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री शुक्ल को लिखा पत्र
- विधायक नरेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट
- राज्यसभा चुनाव मुद्दे पर किया विरोध प्रदर्शन


