– पुलिस ने एक पक्ष पर किया मामला दर्ज तो दूसरे ने भी दिया आवेदन
भिण्ड, 10 जनवरी। लहार थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौराहे के पास दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हो गई है। एक पक्ष के द्वारा दूसरे पक्ष पर गोली चलाने की भी बात कही गई है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने तफ्तीश शुरु कर दी है। साथ ही एक पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जबकि दूसरे पक्ष ने भी पुलिस को आवेदन दिया है।
जानकारी के अनुसार फरियादी शिवदत्त उर्फ पप्पन पुत्र हुकुम सिंह राजावत निवासी ग्राम अजनार ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात साढ़े नौ बजे जब वह महाराणा प्रताप चौराहे के पास से गुजर रहा था। तभी वहां पर बसंत व्यास और सौरभ व्यास निवासीगण लहार आए और गालियां देते हुए मारपीट करने लगे। बताया गया है कि आरोपियों द्वारा गोली भी चलाई गई, जिससे जान का संकट खड़ा हो गया था। घटना के बाद मामला थाने पहुंचा तो पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है।


