भिण्ड, 08 जनवरी। भाजपा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पुष्पलता डॉ. अवधेश प्रताप सिंह ने मेहगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत अमायन के अंतर्गत ग्राम ढकपुरा में नल जल योजना जिसकी अनुमानित लागत 15.00 लाख रुपए राशि की एचडीपी लाईन हर घर नल जल योजना का विधि विधान से भूमि पूजन कर कार्य का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर डॉ. अवधेश सिंह ने कहा कि ग्राम ढकपुरा के ग्रामवासी पीने के पानी के लिए कई वर्षों से परेशान थे। जिला पंचायत की बैठक में हर बार छोटे छोटे मजरों, टोलों की समस्याओं को गंभीरता से रखते हैं। आज उन्हीं के प्रयासों में जिला पंचायत वार्ड क्र.17 अमायन के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत में नल जल योजना का कार्य तेज गति से चल रहा है। इस अवसर पर प्रभुदयाल जाटव, तिलक सिंह बिजौलिया, समरथ सिंह, कप्तान सिंह, कल्ली सिंह, रामजीलाल बघेल, तुलाराम बघेल उपस्थित थे।
Saturday, June 20
BREAKING
- 14 माह पुराने हत्याकाण्ड का खुलासा, 30 हजारी मुख्य आरोपी गिरफ्तार
- परीक्षार्थियों को किसी तरह की असुविधा ना हो : कलेक्टर मीणा
- पूर्व कांग्रेस पार्षद भूरे तिवारी को पितृ शोक
- मोहर्रम पर्व को लेकर गोहद थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित
- गौ-हद धाम एवं चंबल की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का विषय विधानसभा में प्रमुखता से उठाया जाएगा : विधायक देसाई
- पोस्टमार्टम भवन निर्माण हेतु केन्द्रय मंत्री सिंधिया ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री शुक्ल को लिखा पत्र
- विधायक नरेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट
- राज्यसभा चुनाव मुद्दे पर किया विरोध प्रदर्शन


