भिण्ड, 07 जनवरी। कांग्रेस के बूथ चलो गांव चलो अभियान के तहत बुधवार को अटेर विधानसभा की पावई ब्लॉक कांग्रेस द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में पहुंचकर अभियान चलाया गया। इस मौके पर अटेर विधानसभा प्रभारी नरेन्द्र गुर्जर मुख्य रूप से उपस्थित रहे एवं पावई ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजमेर सिंह नरवरिया के नेतृत्व में अभियान को ब्लॉक के ग्राम पंचायतों में कांग्रेस कार्यकताओं एवं ग्रामीणों के बीच बैठकर पंचायत कांग्रेस समितियों का गठन किया गया।
इस अवसर विधानसभा प्रभारी नरेल्द्र गुर्जर ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य जमीनी स्तर पर कार्यकताओं को सक्रिय करना और ग्रामीण क्षेत्रों में कांग्रेस की पकड़ को मजबूत करना है, जब तक गांव स्तर पर कांग्रेस मजबूत नहीं होगी तब तक प्रदेश भी मजबूत नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि यह अभियान संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त करने ओर आम जनता की समस्याओं को सीधे सुनने का माध्यम है, जिससे आम लोगों समस्याओं की आवाज को बुलंद कर सके एवं भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर कर सकें।
पावई ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजमेर सिंह नरवरिया ने कहा कि आज विधानसभा के पावई ब्लॉक से ‘बूथ चलो, गांव चलोÓ अभियान की शुरुआत की गई है। आगामी दिनों मे सभी ग्राम पंचायतों में पंचायत स्तरीय कांग्रेस समितियों का गठन कर गांव-गांव तक कांग्रेस पार्टी के संगठन को सशक्त एवं मजबूत किया जाएगा। इस अवसर पर लक्ष्मन गुर्जर, दुलारे सिंह नरवरिया, प्रदीप गुर्जर, रामपाल सिंह, अंकित नरवरिया, शैलू भदौरिया, लाखन जाटव, धान सिंह जाटव, पप्पू सेन, श्यामू भदौरिया, अभिषेक शर्मा, राहुल बघेल, देव सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


