भिण्ड, 05 जनवरी। आलमपुर थानांतर्गत रुरुआ गांव का एक युवक कोंच जाते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार हेतु ग्वालियर रैफर किया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार ररुआ गांव निवासी परमाल सिंह कौरव उम्र 38 वर्ष पुत्र रामबिहारी कौरव गत बुधवार को मटर भरने कि लिउ बड़ी वाली बोरी लेने कोंच जा रहे थे। तभी पचीपुरी के पास अज्ञात वाहन ने परमाल की गाड़ी में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद मौके से निकल रहे राहगीरों ने 108 एम्बुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद एम्बुलेंस घायल को कोंच हॉस्पीटल लेकर गई और जानकारी कर परिजनों को सूचना दी। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद परमाल को ग्वालियर रैफर कर दिया गया था। ग्वालियर में चार दिन उपचार चलने के बाद रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात घायल परमाल की मौत हो गई। मृतक का एक बेटा है जो शिवपुरी के आवासीय विद्यालय में पढ़ता है।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


