भिण्ड, 01 जनवरी। गोहद नगर पालिका में नवनियुक्त मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) सैयद रिहान अली जैदी ने विधिवत रूप से पदभार ग्रहण कर लिया है। पदभार संभालने पर नगर पालिका के पार्षदों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उनका स्वागत किया गया।
पदभार ग्रहण के उपरांत सीएमओ सैयद रिहान अली जैदी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक कर नगर की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने नगर की सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए कहा कि स्वच्छता में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सीएमओ ने कहा कि पेयजल, सड़क, प्रकाश व्यवस्था सहित मूलभूत नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करना प्राथमिकता रहेगी तथा जनसमस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान किया जाएगा। इस अवसर पर नगर पालिका के पार्षदगण, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Wednesday, September 30
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


