भिण्ड, 30 दिसम्बर। नगर पालिका लहार एवं नगर परिषद आलमपुर में हुए उपचुनाव के परिणाम कल बुधवार को घोषित किए जाएंगे। परिणाम से पहले दोनों दलों के प्रत्याशियों में खलबली मची हुई है। दोनों दलों के प्रत्याशी बार-बार स्ट्रांग रूम पहुंचकर ईव्हीएम की स्थिति देख रहे हैं। लहार के आईटीआई कॉलेज एवं आलमपुर के शासकीय हायर सेकण्ड्री स्कूल में स्ट्रांग रूम बनाया गया है। दोनों जगह ईव्हीएम मशीने स्ट्रांग रूम में कैमरे की निगरानी में रखी हुई हैं, जहां पूरे समय सशस्त्र पुलिस जवान सुरक्षा में तैनात हैं। बुधवार को लहार के आईटीआई कॉलेज एवं आलमपुर के हायर सेकण्ड्री स्कूल में बने स्ट्रांग रूम में सुबह आठ बजे से मतगणना की जाएगी। मतगणना को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। उपचुनाव से पहले लहार एवं आलमपुर दोनों ही सीटों पर कांग्रेस का कब्जा था।
दोनों जगह भाजपा-कांग्रेस में सीधा मुकाबला
नगर पालिका लहार के वार्ड क्र.5 एवं नगर परिषद आलमपुर के वार्ड क्र.13 में पार्षद पद के लिए हुए उपचुनाव में दोनों सीटों पर कांग्रेस एवं भाजपा में सीधा मुकाबला है। लहार में जहां कांग्रेस ने सुमन देवी राजावत को टिकिट देकर मैदान में उतारा है तो वहीं भाजपा ने संगाता समाधिया पर दांव खेला है। वहीं नगर परिषद आलमपुर में भाजपा ने संतराम मांझी प्रत्याशी बनाया है तो वहीं कांग्रेस से पूर्व पार्षद शीला देवी राठौड़ की बहू मैदान में है।
Thursday, August 6
BREAKING
- सावन के पहले सोमवार पर उमड़ा भक्तों का सैलाब,हर हर महादेव से गुंजे शिवालय
- दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर नगर कांग्रेस ने भिंड में मनाया जश्न, परेड चौराहे पर बांटे गए लड्डू
- टी एम जेड बनने से युवाओं को मिलेगा रोजगार और क्षेत्र का होगा विकास– डॉ रमेश दुबे
- ग्वालियर-चंबल के औद्योगिक विकास का नया स्वर्णिम अध्याय : बाबूजी
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी


