भिण्ड ब्यूरो 25 दिसम्बर – मनीष दुबे
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के ‘मेरा युवा भारत भिंड (MY Bharat) के अंतर्गत भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के उपलक्ष्य में जिले के मुरलीपुरा में निबंध प्रतियोगिताका आयोजन किया गया। इस दौरान भाषण प्रतियोगिता में युवाओं ने अपने विचार रखे ।
भाषण प्रतियोगिता में मयंक शुक्ला रहे प्रथम
अटेर क्षेत्र के मुरलीपुरा, जवासा में अटल जी की स्मृति में एक भव्य भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी श्री नवीन शुक्ला रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति देहरा के अध्यक्ष श्री दीपक भदौरिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शैलेन्द्र सिंह परमार ने की, जबकि मंच संचालन राज वर्मा द्वारा किया गया।
प्रतियोगिता में युवाओं ने अटल जी के व्यक्तित्व और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर प्रभावशाली विचार व्यक्त किए। परिणामों में मयंक शुक्ला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि हरिओम द्वितीय और रौनक तृतीय स्थान पर रहे।


