भिण्ड, 20 दिसम्बर। मेहगांव कस्बे से करीब दो किमी दूर शुक्रवार शाम नेशनल हाईवे किनारे ज्ञानेन्द्रपुरा के पास पुलिया के नीचे एक महिला का अधजला शव मिला है। पुलिस के अनुसार महिला की मौत करीब दो से तीन दिन पहले हुई होगी। शव को कुत्तों ने भी नोच दिया था।
सूचना मिलते ही मेहगांव थाना प्रभारी महेश शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव से तेज दुर्गन्ध आ रही थी। महिला की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है। उसके पैरों में बिछिया पहनी हुई थी, जिससे उसके विवाहित होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल कुछ कहना उचित नहीं है लेकिन उसकी हत्या से भी इंकार नहीं किया जा सकता। अभी महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पहचान होने और पोस्ट मार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है, हर एंगल से जांच की जा रही है। पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


