– 5 ट्रेक्टर-ट्रॉली थाना रौन तथा 3 तहसील भिण्ड की अभिरक्षा में रखवाए
भिण्ड, 16 दिसम्बर। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा एवं एसपी डॉ. असित यादव के निर्देशन तथा प्रभारी अधिकारी खनिज शाखा पंकज ध्वज मिश्रा के मार्गदर्शन में खनिज निरीक्षक गणेश विश्वकर्मा, सहायक मानचित्रकार अश्वनी मिश्रा, सैनिक थानसिंह, रामवीर सिंह, रामबिहारी सिंह, शिवानंद सिंह, श्यामबिहारी सिंह, देवेन्द्र सिंह चौहान तथा पुलिस विभाग रौन के थाना प्रभारी राजवीर सिंह, पुलिस स्टाफ रौन द्वारा मंगलवार को सुबज 6 बजे खनिज के अवैध परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए ग्राम निवसाई क्षेत्र से रेत का अवैध परिवहन करते पाए जाने से 5 ट्रेक्टर-ट्रॉली को जब्त कर पुलिस थाना रौन की अभिरक्षा में रखा गया है।
जब्तशुदा वाहनों पर खनिज नियमों के तहत कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी। खनिजों के अवैध परिवहन/ उत्खनन/ भण्डारण पर निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी। इसके अतिरिक्त भिण्ड तहसील अंतर्गत नियम विरुद्ध खनिजों के उत्पादों का परिवहन करते पाए जाने पर 3 ट्रेक्टर-ट्रॉली जब्त कर नवीन तहसील परिसर भिण्ड की अभिरक्षा में सुरक्षार्थ खड़े किए गए हैं। जिन पर नियमानुसार कार्रवाई प्रस्तावित की जा रही है।


