– दुष्कर्म का मामला दर्ज, आरोपी को भेजा जेल
भिण्ड, 14 दिसम्बर। मालनपुर थाना अंतर्गत ग्राम लहचूरा का पुरा में एक विवाहित युवक द्वारा युवती को अपने प्यार के जाल में फंसाकर उससे आर्य समाज मन्दिर में शादी की। जब युवती को पता चला तो उसने थाने में शिकायत की। पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार ग्राम लहचूरापुरा में दीपक पुत्र हकीम 31 वर्ष का एक सजातीय युवती से प्रेम संबंध लंबे समय था। लगभग 6 माह बीत चुके थे और गांव से भाग कर दोनों ने प्यार में अंधे हो चुके थे कि दीपक अपनी शादीशुदा पत्नी एवं एक पुत्र को छोड़कर आर्य समाज दिल्ली जाकर मन्दिर में शादी कर ली। जब युवती को पता चला कि उसका प्रेमी पहले से शादीशुदा है और एक बच्चे का पिता है तो उसने मालनपुर थाने पहुंचकर मुकद्दमा दर्ज कराया।
पुलिस ने मिली जानकारी में पता चला है की लहचूरा पुरा निवासी एक लड़की ने बताया कि 12 दिसंबर 25 को सुबह में अपने जीजा के साथ ग्राम लहचूरा पुरा जा रही थी तो दीपक ने मेरा रास्ता रोककर मुझे धक्का मुक्की कर गाली गलौज किया और मुझे जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी प्रदीप सोनी एवं महिला उपनिरीक्षक गीता सिकरवार ने जांच में पाया कि लड़की के बयानों के आधार पर उसकी जांच की कराई गई और आरोपी को दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में गिरफ्तार कर न्यायाधीश गोहद के न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।


