– आपातकाल स्थिति में कंपनी में नहीं है डॉक्टर, फर्स्ट एड बॉक्स और ना ही एंबुलेंस की सुविधा
भिण्ड, 18 नवम्बर।औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर में संचालित मार्बल विनाइल जीडीसी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में लगभग एक हजार श्रमिक कार्य करते हैं। कंपनी में श्रमिकों के साथ काम करते समय किसी प्रकार की घटना घटित हो या उनका स्वास्थ्य खराब हो तो कंपनी के पास ना ही तो डॉक्टर की सुविधा है ना ही आपातकाल स्थिति में एंबुलेंस एवं फर्स्ट एड बॉक्स की सुविधा है। कंपनी संचालक श्रमिकों की स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार श्रमिकों के लिए आपातकाल स्वास्थ्य आपातकाल परिस्थित में इस तरह की कोई सुविधा कंपनी में उपलब्ध नहीं है। इस तरह नियमों को ताक पर रख कंपनी संचालक कार्य कर रहे मजदूरों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। कंपनि में मशीनों पर काम करने में कई प्रकार की घटना श्रमिकों के साथ घटित होती रहती हैं। आपातकाल स्थिति में कंपनी द्वारा यह व्यवस्था करना अति आवश्यक होती है। लेकिन शायद कंपनी संचालक को श्रमिकों की कोई चिंता फिक्र नहीं है। कंपनी संचालक के लिए तो बस प्लांट चलना चाहिए किसी भी स्थिति में चाहे मजदूर मरे या जिए सिर्फ कंपनी संचालक को अपने प्रोडक्शन अपने प्लांट से मतलब है।
सुविधा न मिलने से क्या-क्या आती है समस्याएं
जान का खतरा गंभीर चोट लगने या अचानक बीमार पड़ने पर तुरंत इलाज न मिलने से जान जाने का खतरा बढ़ जाता है। असमर्थता डॉक्टर एवं मेडिसिन की अनुपस्थिति में कर्मचारियों को सही प्राथमिक उपचार नहीं मिल पाता है जिससे वह और अधिक असुरक्षित हो जाता है।
जीवन की हानि और गंभीर चोटें
आपातकालीन स्थिति में तुरंत चिकित्सा सहायता न मिलने से छोटी-छोटी गंभीर हो सकती हैं। मशीनरी दुर्घटना ऊंचाई से गिरना रासायनिक जोखिम या बिजली के झटके जैसी घटनाओं में यह अंतर जीवन और मृत्यु का हो सकता है।
कानूनी और वित्तीय प्रणाम
श्रमिकों को आपातकालीन चिकित्सा प्रदान करना एक कानूनी आवश्यकता है, इन नियमों का पालन न करने पर जुर्माना और कानूनी कार्यवाही का सामना कंपनी संचालक को करना पड़ सकता है। कंपनी में कार्य कर रहे हैं श्रमिकों ने जानकारी देते हुए बताया कि कंपनी के अंदर पहले भी कई प्रकार की घटनाएं घटित हो चुकी हैं, लेकिन कंपनी में स्वास्थ्य संबंधी किसी प्रकार की सुविधा उपलब्ध नहीं है, ना ही इमरजेंसी में कोई एंबुलेंस की, ना ही कंपनी में किसी डॉक्टर की सुविधा है। और तो और फस्ट एड बॉक्स भी नहीं है।


