भिण्ड, 31 अक्टूबर। विगत दिनों मेहगांव विधानसभा में लगातार हो रही अतिवृष्टि से खेतों में खड़ी फसलों में जल भराव की समस्या उत्पन्न हुई है, इस जल भराव से किसानों की ज्वार, बाजरा, धान, मूंग आदि की फसलें अत्याधिक मात्रा में प्रभावित हो चुकी हैं। प्रभावित हुई इन फैसलों का अविलंब सर्वे कार्य कराए जाने की बात आम आदमी पार्टी वरिष्ठ नेता विवेक शर्मा ने मेहगांव एसडीएम नवनीत शर्मा से मुलाकात कर कही।
विवेक शर्मा ने कहा रवि की फसलों के साथ साथ खरीफ की इन फसलों का भी सर्वे कराया जाए जो अभी हाल ही में किसानों द्वारा सरसों, गेहूं, चना, मसूर, आदि की बुवाई की है, क्योंकि अतिवृष्टि के कारण जल भराव से खरीफ की ये फसलें भी प्रभावित हुई हैं। साथ ही किसानों के उन खेतों का भी सर्वे कर ले, जिन खेतों में अतिवृष्टि के कारण इतना अधिक मात्रा में पानी भरा हुआ है कि उनमें जुताई बुआई की कोई भी संभावना नजर नहीं आती।
शर्मा ने अतिवृष्टि प्रभावित किसानों की अविलंब सर्वे कराकर पुन: खाद बीज जुताई की लागत के लिए शासन प्रशासन से जल्द विशेष राहत सहायता प्रदान करने की बात कही। यदि अविलंब सर्वे कार्य शुरू नहीं होता तो किसानों के साथ आम आदमी पार्टी जल्द धरना प्रदर्शन आंदोलन शुरू करेगी। इस अवसर पर अनिल शर्मा, राजेश गुर्जर, राधामोहन दांतरे, ब्रजेश शर्मा, मनीष खान आदि मौजूद थे।
Saturday, August 8
BREAKING
- अग्रवाल समाज को संगठित होकर राजनीतिक भागीदारी बढ़ानी होगी : कैलाश मित्तल
- सावन के पहले सोमवार पर उमड़ा भक्तों का सैलाब,हर हर महादेव से गुंजे शिवालय
- दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर नगर कांग्रेस ने भिंड में मनाया जश्न, परेड चौराहे पर बांटे गए लड्डू
- टी एम जेड बनने से युवाओं को मिलेगा रोजगार और क्षेत्र का होगा विकास– डॉ रमेश दुबे
- ग्वालियर-चंबल के औद्योगिक विकास का नया स्वर्णिम अध्याय : बाबूजी
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग


