भिण्ड, 31 अक्टूबर। राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में खेल युवा कल्याण एवं अनुविभागीय अधिकारी द्वारा मेहगांव नगर में रन फॉर यूनिटी एवं साइबर जागरूकता दौड़ का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के शुभारंभ में आलोक शुक्ला ने बच्चों को शपथ दिलाते हुए कहा कि साइबर जागरूकता समय की आवश्यकता है। यह हमें साइबर खतरों से बचाती है और हमें डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने में मदद करती है। हमें नियमित रूप से साइबर सुरक्षा के बारे में खुद को और दूसरों को शिक्षित करते रहना चाहिए ताकि हम ऑनलाइन सुरक्षित रह सकें और साइबर अपराध के नकारात्मक प्रभावों से बच सकें। उसके पश्चात आलोक राकेश शुक्ला ने हरी झण्डी दिखाकर कार्यक्रम को आगे की ओर बढ़ाया। कार्यक्रम में युवा समन्वयक खेल युवा कल्याण ब्लॉक मेहगांव नीतू सोनी, सांदीपनि शा. उमावि के प्राचार्य विजय सिंह कुशवाह, पीटीआई राजेश चतुर्वेदी, एसडीओपी मेहगांव संजय कोच्छा अपने पुलिस बल के साथ शामिल रहे। साथ ही नगर के खिलाड़ी युवा एवं स्कूल के बच्चों एवं एनसीसी छात्रों ने इस दौड़ में भाग लिया।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


