भिण्ड, 30 अक्टूबर। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय दैपुरिया ने जिले में तीन-चार दिन से हो रही तेज बारिश से किसानों की खेत में खड़ी हुई फसलों पर चिंता करते हुए मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह छावड़ा को पत्र लिखकर संज्ञान में लाया कि किसानों की रवी और खरीफ की फसलों के साथ-साथ सरसों और धान पूर्णत: नष्ट हो गई हैं। जिससे किसान बहुत पीडि़त हैं।
उन्होंने कहा कि जिले के अटेर, लहार, मेहगांव, गोहद, भिण्ड तथा अन्य तहसीलों के ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों की खेत में खड़ी फसलों ने संकट में डाल दिया है। क्योंकि धान की फसल पूरी तरह खेतों में ही रह गई है, जिन किसानों ने कटाई कर ली थी, वो नहीं उठा पाए और बाकी के किसान कटाई करने के लिए समय का इंतजार कर रहे थे, उससे पहले ही तेज हवा और बारिश ने फसलों को नष्ट कर दिया। दैपुरिया ने कहा कि सरकार सही आंकलन कराने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित कर उन्हें सर्वे करने के लिए कहे, ताकि किसानों की नुक्सान फसलों का सही आंकलन किया जा सके।
वहीं किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य संतोष हिन्नारिया एडवोकेट, रघुवीर सिंह पवैया, सतेन्द्र सिंह भदौरिया एडवोकेट, मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी, जिला महामंत्री धर्मेन्द्र सिंह राजावत टंटी, रामलखन मिश्रा, अवनीष त्रिपाठी, शंकर सिंह राजावत ने किसानों को आग्रह किया है कि वे किसी भी प्रकार की चिंता न करें। भाजपा सरकार पीडि़त किसानों की नुक्सान फसलों का सर्वे कराने के लिए अधिकारियों को निर्देशित कर रही है।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


