– दबोह थाना पुलिस ने 48 घण्टे में कार्रवाई कर भेजा जेल
भिण्ड, 28 अक्टूबर। पुलिस अधीक्षक भिण्ड डॉ. असित यादव के निर्देशन, एएसपी संजीव पाठक एवं एसडीओपी लहार प्रवीण त्रिपाठी के मार्गदर्शन में दबोह थाना पुलिस ने ग्राम रिनिया में हुए हत्या काण्ड के मामले में दो आरोपियों को 48 घण्टे के अंदर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार 25 अक्टूबर की शाम को आरोपियों ने रुद्रप्रताप उर्फ अली जाटव निवासी रायपुरा नं.2 की लाठी डण्डों एवं लोहे के सरिया से हत्या करने की नियत से मारपीट कर हत्या कर दी थी। तब फरियादी तुलाराम जाटव की शिकायत पर आरोपियों के विरुद्ध थाना दबोह में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। तब से आरोपीगण फरार थे।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे एसडीओपी लहार द्वारा आरोपियों की तलाश हेतु थाना प्रभारी राजेश शर्मा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। टीम के प्रयास व सक्रीय मुखबिर तंत्र और तकनीकी सहायता से मौजा रिनियां में हुई हत्या दो आरोपियों को जाखौली मोड़ से गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त लोहे का सरिया एवं लाठी जब्त किए। पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि पुरानी रंजिश के ऊपर से योजनाबद्ध तरीके से रिनियां रायपुरा नहर के पास खेत में पहुंचकर रुद्रप्रताप उर्फ अली जाटव की लाठी डण्डों व सरिया से मारपीट कर हत्या कर दी एवं मृतक के मामा तुलाराम जाटव पर हत्या करने के इरादे से लाठी डण्डे व लोहे के सरिया से मारपीट कर चोट पहुंचाई गई है। मामले में तीन अन्य आरोपी अभी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी दबोह राजेश शर्मा, उपनिरीक्षक भानुप्रताप सिंह, रविन्द्र कुमार, सउनि शिवदयाल नागर, प्रधान आरक्षक आबिद बेग, आरक्षक रणजीत, महेन्द्र प्रजापति, रजत राय, राकेश मौर्य, चालक इन्द्रपाल की सराहनीय भूमिका रही।


