भिण्ड, 23 अक्टूबर। मप्र शासन के उर्जामंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर गुरुवार को दंदरौआ धाम डॉक्टर हनुमान के दरबार में पहुंचकर उन्होंने दर्शन एवं पूजा-अर्चना की एवं महंत 1008 महामण्डलेश्वर रामदास महाराज से सुख और समृद्धि का आशीर्वाद लिया।
तोमर ने चर्चा के दौरान महाराज से कहा कि डॉक्टर हनुमान के दर्शन एवं पूजा करके मन शांत एवं आध्यात्मिक अनुभव होती है, इस दौरान चर्चा में महाराज जी ने आगामी 9 नवंबर को होने वाले सिय-पिय मिलन महोत्सव कार्यक्रम के आयोजन का आमंत्रण पत्र दिया तो ऊर्जा मंत्री ने सिय पिय मिलन महोत्सव कार्यक्रम में धाम में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए तीनों मार्ग पर लाइट की व्यवस्था और धाम की परिक्रमा मार्ग पर लाइट की व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर रामबरन पुजारी, जलज त्रिपाठी, नरसी दद्दा, रनवीर यादव सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।
Saturday, August 8
BREAKING
- अग्रवाल समाज को संगठित होकर राजनीतिक भागीदारी बढ़ानी होगी : कैलाश मित्तल
- सावन के पहले सोमवार पर उमड़ा भक्तों का सैलाब,हर हर महादेव से गुंजे शिवालय
- दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर नगर कांग्रेस ने भिंड में मनाया जश्न, परेड चौराहे पर बांटे गए लड्डू
- टी एम जेड बनने से युवाओं को मिलेगा रोजगार और क्षेत्र का होगा विकास– डॉ रमेश दुबे
- ग्वालियर-चंबल के औद्योगिक विकास का नया स्वर्णिम अध्याय : बाबूजी
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग


