भिण्ड, 16 अक्टूबर। लहार में भगवान परशुराम मन्दिर के पुजारी नीतेश भारद्वाज उर्फ पप्पू एवं तन्मय पाराशर पर दर्ज एफआईआर को लेकर ब्राह्मण समाज द्वारा मुख्यमंत्री मोहन यादव के नाम पर एसडीओपी लहार प्रवीण त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया है कि मंदिर के पुजारी एवं समाज के युवा तन्मय पाराशर पर जो सुनियोजित ढंग से मामला दर्ज कराया गया। हम उसकी अपनी समिति की ओर से खुले शब्दों में निंदा करते हैं। मुख्यमंत्री एवं एसडीओपी लहार से कहा गया कि मामले की जांच करवाकर हमारे मंदिर के पुजारी को न्याय दिलाएं। अगर ऐसा ही चलता रहा तो एक दिन ऐसा होगा कि एक्सीडेंट से कोई युवक तड़पता कराहता रहेगा और अपने प्राण त्याग देगा। कोई उसकी मदद इसलिए नहीं करेगा क्योंकि मदद के नाम पर भोले भाले लोगों को कायमी मिलती है।
इस मौके पर ज्ञापन देने वालों में डॉ. विनोद तिवारी, उमाशंकर गुबरेले, दिलीप महाते, संजय मढ़या, संजीव चौधरी, रविराजन मिश्रा, विनोद दीक्षित नन्ना, सुमित बिरथरे, आशुतोष त्रिपाठी एडवोकेट, वरुण शुक्ला एडवोकेट, विनोद तिवारी महुआ, एडवोकेट नरोल, शिवकांत चौधरी, हेमंत त्रिपाठी एवं दो दर्जन से अधिक ब्राह्मण समाज के लोग एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
Saturday, August 8
BREAKING
- भारत विकास परिषद की जिला समन्वय बैठक संपन्न, राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव विनीत गर्ग ने दिया मार्गदर्शन
- छात्र संवाद” कार्यक्रम में युवाओं ने सुनी राहुल गांधी की बात, जिला युवा कांग्रेस ने किया आयोजन
- अग्रवाल समाज को संगठित होकर राजनीतिक भागीदारी बढ़ानी होगी : कैलाश मित्तल
- सावन के पहले सोमवार पर उमड़ा भक्तों का सैलाब,हर हर महादेव से गुंजे शिवालय
- दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर नगर कांग्रेस ने भिंड में मनाया जश्न, परेड चौराहे पर बांटे गए लड्डू
- टी एम जेड बनने से युवाओं को मिलेगा रोजगार और क्षेत्र का होगा विकास– डॉ रमेश दुबे
- ग्वालियर-चंबल के औद्योगिक विकास का नया स्वर्णिम अध्याय : बाबूजी
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ


