भिण्ड, 23 अक्टूबर। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत वीरसिंह चौहान ने जनपद पंचायत रौन के सहायक यंत्री दिनेश चन्द्र भार्गव, जनपद पंचायत भिण्ड के सहायक यंत्री योगेन्द्र आर्य, जनपद पंचायत गोहद के सहायक यंत्री रोहित उनिया, जनपद पंचायत अटेर के सहायक यंत्री कपिल तोमर, जनपद पंचायत मेहगांव के सहायक यंत्री डीके शर्मा, जनपद पंचायत लहार के सहायक यंत्री राहुल सिंह कुशवाह को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
जिला पंचायत सीईओ वीरसिंह चौहान ने सूचित किया है कि ग्राम पंचायतों में नवीन कार्य प्रारंभ कराने एवं निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने हेतु समय-समय पर शासन द्वारा निर्देश जारी किए गए हैं। नवीन कार्य के संबंध में शासन स्तर से सहायक यंत्री एवं उपयंत्री को राज्य स्तर से प्रशिक्षण प्रदाय किया जा चुका है, किन्तु इसके पश्चात भी कार्य क्षेत्र अंतर्गत नवीन कार्य प्रारंभ करने की प्रगति निरंक होने से 22 अक्टूबर को आयुक्त द्वारा व्हीसी में अप्रसन्नता व्यक्त की गई है। इस संबंध में जिले स्तर से कारण बताओ सूचना पत्र 14 अक्टूबर को जारी कर जवाब 3 दिवस में चाहा गया था जो कि आज तक अप्राप्त है। इस संबंध में वांछित कार्रवाई करते हुए प्रगति लाना सुनिश्चित करें। उक्त पत्र का जवाब नोटिस प्राप्ति के 7 दिवस में जिला पंचायत सीईओ के समक्ष स्वयं उपस्थित होकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
Saturday, November 28
BREAKING
- संविधान के मूल्यों से ही बनेगा जागरूक एवं जिम्मेदार समाज : शैलेश नारायण
- मौ थाना प्रभारी गुर्जर द्वारा चलाया गया कानून सुरक्षा अभियान
- लगभग 2 लाख 22 हजार नोनिहालों ने पी पोलियो की दो बूंद
- सेवा दूत अभियान को जिले में मिलेगी नई गति, डॉ. रमेश दुबे बनाए गए जिला समन्वयक
- नगर परिषद अध्यक्ष, सीएमओ ने किया विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण, कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने के दिए निर्देश
- अर्ध सैनिक बल कल्याण संगठन का ऐलान, एन एच 719पर 14 दिसंबर से नहीं देंगे टोल टैक्स
- ग्राम खेरिया चांदन में सेवादल युवा मंडल पखोजिया मौ ने मनाई भगवान बिरसा मुंडा जयंती
- जीतू पटवारी को सिंधिया फोबिया,सत्ता लोलुपता में खोया मानसिक संतुलन- डॉ. रमेश दुबे


