भिण्ड, 23 अक्टूबर। मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं विहित प्राधिकारी जिला पंचायत भिण्ड वीरसिंह चौहान ने जनपद पंचायत गोहद की ग्राम पंचायत एण्डोरी सरपंच सुनिता जाटव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
सीईओ वीरसिंह चौहान द्वारा सूचित किया गया है कि ग्राम पंचायत एण्डोरी सरपंच ने अपनी शक्तियों का दुरुपयोग करते हुए वित्तीय अनियमितता, नियमों की अवहेलना और शासकीय धन का गवन किया है। 15वे वित्त आयोग की राशि का नियम विपरीत जाकर अवैध उपयोग किया है, तथा सामग्रियों के क्रय में मप्र भण्डार क्रय नियमों तथा अनिवार्य प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया गया है। सरपंच द्वारा 29 लाख 94 हजार 168 रुपए का वित्तीय कूटरचित स्वेच्छाचारिता से व्यय किए जाने का उल्लेख किया गया है। उक्त कृत्य पदीय दायित्वों के विपरीत होकर जनहित विरोधी तथा कर्तव्य निर्वहन में भी चूक की गई है। अत: क्यों न आपके विरुद्ध मप्र पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा 40 के अंतर्गत पद से प्रथक करने की कार्रवाई की जाए? इस संबंध में समक्ष में उपस्थित होकर मय साक्ष्य जबाव मांगा गया है।
Saturday, November 28
BREAKING
- संविधान के मूल्यों से ही बनेगा जागरूक एवं जिम्मेदार समाज : शैलेश नारायण
- मौ थाना प्रभारी गुर्जर द्वारा चलाया गया कानून सुरक्षा अभियान
- लगभग 2 लाख 22 हजार नोनिहालों ने पी पोलियो की दो बूंद
- सेवा दूत अभियान को जिले में मिलेगी नई गति, डॉ. रमेश दुबे बनाए गए जिला समन्वयक
- नगर परिषद अध्यक्ष, सीएमओ ने किया विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण, कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने के दिए निर्देश
- अर्ध सैनिक बल कल्याण संगठन का ऐलान, एन एच 719पर 14 दिसंबर से नहीं देंगे टोल टैक्स
- ग्राम खेरिया चांदन में सेवादल युवा मंडल पखोजिया मौ ने मनाई भगवान बिरसा मुंडा जयंती
- जीतू पटवारी को सिंधिया फोबिया,सत्ता लोलुपता में खोया मानसिक संतुलन- डॉ. रमेश दुबे


