भिण्ड, 23 अक्टूबर। मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण एवं अर्हता तिथि एक जनवरी 2027 के मान से निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 के संबंध में कार्यक्रम प्राप्त हुआ है। इसके संबंध में 27 अक्टूबर को सुबह 11 बजे अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी भिण्ड के कक्ष में बैठक का आयोजन किया गया है। मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दलों के अध्यक्ष/ सचिवों से उक्त बैठक में उपस्थित होने के लिए कहा गया है।
जनपद पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 29 को
भिण्ड। जनपद पंचायत भिण्ड की सामान्य प्रशासन समिति की बैठक 29 अक्टूबर को दोपहर एक बजे तथा जनपद पंचायत भिण्ड की सामान्य सभा की बैठक दोपहर 2 बजे जनपद पंचायत भिण्ड के सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी। उक्त बैठक में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्यों से मौजूद रहने के लिए कहा गया है।

