भिण्ड, 23 अक्टूबर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा विजयादशमीं के उपलक्ष्य में 25 अक्टूबर रविवार को आलमपुर में विजयादशमीं उत्सव एवं भव्य पथ संचलन का आयोजन किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार सुबह 8:30 बजे शा. कन्या हाईस्कूल आलमपुर प्रांगण (पुराना महाविद्यालय) में सभी स्वयंसेवकों का एकत्रीकरण होगा। यहां सबसे पहले शस्त्र पूजन और बौद्धिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके पश्चात घोष के साथ अनुशासित रूप से स्वयंसेवकों द्वारा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पथ संचलन निकाला जाएगा। स्वयंसेवकों ने बताया कि पथ संचलन का उद्देश्य समाज में अनुशासन, संगठन और राष्ट्रभक्ति का संदेश देना है। पूर्ण गणवेश में कदम से कदम मिलाकर चलने वाले स्वयंसेवकों का यह दृश्य नगर में आकर्षण का केन्द्र होगा।
Saturday, November 28
BREAKING
- संविधान के मूल्यों से ही बनेगा जागरूक एवं जिम्मेदार समाज : शैलेश नारायण
- मौ थाना प्रभारी गुर्जर द्वारा चलाया गया कानून सुरक्षा अभियान
- लगभग 2 लाख 22 हजार नोनिहालों ने पी पोलियो की दो बूंद
- सेवा दूत अभियान को जिले में मिलेगी नई गति, डॉ. रमेश दुबे बनाए गए जिला समन्वयक
- नगर परिषद अध्यक्ष, सीएमओ ने किया विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण, कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने के दिए निर्देश
- अर्ध सैनिक बल कल्याण संगठन का ऐलान, एन एच 719पर 14 दिसंबर से नहीं देंगे टोल टैक्स
- ग्राम खेरिया चांदन में सेवादल युवा मंडल पखोजिया मौ ने मनाई भगवान बिरसा मुंडा जयंती
- जीतू पटवारी को सिंधिया फोबिया,सत्ता लोलुपता में खोया मानसिक संतुलन- डॉ. रमेश दुबे

