– हम फाउण्डेशन ने मनाई अशफाक उल्ला खान की जयंती
भिण्ड, 22 अक्टूबर। महान क्रांतिकारी एवं स्वतंत्रता सेनानी शहीद अशफाक उल्ला खान की जयंती के अवसर पर उनके साहस, राष्ट्रप्रेम और बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का आयोजन हम फाउण्डेशन सिटी शाखा द्वारा स्थानीय बीटीआई रोड स्थित एक निजी कोचिंग संस्थान में किया गया। इस अवसर पर हम फाउण्डेशन के प्रदेश अध्यक्ष प्रो. इकबाल अली, जिला संरक्षक डॉ. शैलेन्द्र परिहार एवं जिला अध्यक्ष अरविंद सिंह भदौरिया उपस्थित रहे।
मुख्य वक्ता प्रो. इकबाल अली ने कहा कि अशफाक उल्ला खान केवल एक क्रांतिकारी नहीं बल्कि देश की आजादी के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले महान राष्ट्रभक्त थे। अशफाक उल्ला खान और रामप्रसाद बिस्मिल की मित्रता तथा स्वतंत्रता आंदोलन में उनका साथ भारतीय समाज एकता और आपसी भाईचारे की प्रेरणादायक मिसाल है। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को ऐसे महान स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन से देश प्रेम, त्याग और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की प्रेरणा लेनी चाहिए। फाउण्डेशन के जिला अध्यक्ष अरविन्द सिंह भदोरिया ने कहा कि अशफाक उल्ला खान का जीवन हमें सिखाता है कि राष्ट्रहित सबसे ऊपर है और देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले क्रांतिकारियों का संघर्ष हमारी अमूल्य विरासत है। युवाओं को उनके जीवन और विचारों को पढ़ना चाहिए तथा देश की एकता खण्डता और सामाजिक सद्भाव का मजबूत करने में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।
वरिष्ठ चिकित्सक एवं जिला संरक्षक डॉ. शैलेन्द्र परिहार ने वहां उपस्थित विद्यार्थियों को सीपीआर का प्रशिक्षण दिया और उससे बचने के सुझाव बताएं। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने शहीद अशफाक उल्ला खान को श्रद्धांजलि पर करते हुए उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।


