भिण्ड, 22 अक्टूबर। भिण्ड पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा एवं एएसपी प्रदीप पटेल के निर्देशन में तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मुख्यालय भिण्ड सतीश सिंह के मार्गदर्शन में ऊमरी थाना पुलिस ने हवाई फायर के प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार 10 अक्टूबर को फरियादी लालसिंह पुत्र भारत सिंह यादव उम्र 51 साल निवासी कटरा मोहल्ला ऊमरी ने थाने में शिकायत की थी, जिस पर अपराध क्र.243/26 धारा 115(2), 296(बी), 125,3 (5) बीएनएस पंजीवद्ध कर विवेचना में लिया गया। गुरुवार को थाना ऊमरी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि प्रकरण में फरार आरोपी गढ़ी के पास कनावर रोड़ ऊमरी में कहीं जाने की फिराक में खड़ा है। ऊमरी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया एवं उससे घटना में प्रयुक्त 315 बोर का अवैध कट्टा बरामद कर प्रकरण में धारा 25/27 आर्म्स एक्ट इजाफा किया है। उक्त आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय भिण्ड में पेश किया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी ऊमरी निरीक्षक बृजेन्द्र सिंह सेंगर, उपनिरीक्षक रविसिंह कुशवाह, प्रधान आरक्षक विनोद कुमार, राजेश सिंह, आरक्षक आलोक सेंगर, वासुदेव, संजीव पाराशर, राजपाल की विशेष भूमिका रही।
Friday, November 27
BREAKING
- संविधान के मूल्यों से ही बनेगा जागरूक एवं जिम्मेदार समाज : शैलेश नारायण
- मौ थाना प्रभारी गुर्जर द्वारा चलाया गया कानून सुरक्षा अभियान
- लगभग 2 लाख 22 हजार नोनिहालों ने पी पोलियो की दो बूंद
- सेवा दूत अभियान को जिले में मिलेगी नई गति, डॉ. रमेश दुबे बनाए गए जिला समन्वयक
- नगर परिषद अध्यक्ष, सीएमओ ने किया विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण, कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने के दिए निर्देश
- अर्ध सैनिक बल कल्याण संगठन का ऐलान, एन एच 719पर 14 दिसंबर से नहीं देंगे टोल टैक्स
- ग्राम खेरिया चांदन में सेवादल युवा मंडल पखोजिया मौ ने मनाई भगवान बिरसा मुंडा जयंती
- जीतू पटवारी को सिंधिया फोबिया,सत्ता लोलुपता में खोया मानसिक संतुलन- डॉ. रमेश दुबे


