भिण्ड। पुलिस अधीक्षक भिण्ड सूरज कुमार वर्मा, एएसपी प्रदीप पटेल के निर्देशन तथा एसडीओपी मेहगांव संजय कौच्छा के मार्गदर्शन में मेहगांव पुलिस ने हत्या के मामले में डेढ़ वर्ष से फरार पांच हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार एक मार्च 2025 को थाना मेहगांव में फरियादी देवेन्द्र सिंह नरवरिया निवासी ग्राम जीसकपुरा ने अपने भाई रविन्द्र उर्फ छुट्टा पुत्र बाबू सिंह नरवरिया उम्र 55 साल की हत्या करने के संबंध में शिकायत की थी, जिस पर से 8 आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्र.64/25 धारा 191(2), 191(3), 190, 296, 103(1) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया था। विवेचना के दौरान प्रकरण के अन्य आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है। एक आरोपी रामेन्द्र सिंह पुत्र राकेश नरवरिया उम्र 30 साल निवासी जीसकपुरा घटना दिनांक से फरार चल रहा था। जिसकी त्वरित गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा 5 हजार रुपए के इनाम की घोषणा की गई थी। अपराध की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक व एसडीओपी मेहगाव संजय कोच्छा के निर्देशन में टीम गठित की गई। टीम ने आरोपी के निवास ग्राम जीसकपुरा में दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया है। आरोपी से विस्तृत पूछताछ कर उसके द्वारा घटना में प्रयुक्त 312 बोर का कट्टा तथा एक जिन्दा कारतूस जब्त किया गया। इस कार्रवाई थाना प्रभारी मेहगांव रविन्द्र शर्मा, प्रधान आरक्षक सतेन्द्र शर्मा, आरक्षक दिनेश मुदगल, उदयभान, चालक शिवकुमार शर्मा की अहम भूमिका रही।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


