-भाविप का गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित
भिण्ड। भारत विकास परिषद शाखा भिण्ड द्वारा गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन निजी स्कूल में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता उपेन्द्र सिंह भदौरिया, शाखा अध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा, शाखा सचिव राजमणि शर्मा, सुदीप सिंह भदौरिया मंचासीन रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
शाखा अध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा ने भारत विकास परिषद के पांच सूत्र संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा, समर्पण पर प्रकाश डालते हुए सभी को परिषद की परिकल्पना, कार्यों एवं गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम के बारे में अवगत कराते हुए विश्व ओजल संरक्षण दिवस पर बच्चों को सूर्य से आने बाली हानिकारक पराबैंगनी किरणों को पृथ्वी पर आने से रोकने वाली धरती के रक्षा कवच ओजोन परत के संरक्षण पर जानकारी दी। प्रकृति को संतुलित रखने और धारा को अधिक समृद्ध करने के लिए वसुंधरा पर अधिक से अधिक पौधे लगाकर स्वस्थ, आनंदित, समृद्ध जीवन हेतु अपनी जीवनशैली में छोटे-छोटे परिवर्तन लाकर अपने तथा अपनों का भविष्य को संरक्षित करनें हेतु प्रेरित किया।
मुख्य अतिथि भदौरिया ने कहा कि सभी को छात्र जीवन मे ही सर्वप्रथम जीवन का लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए, कि भविष्य में हम क्या बनना चाहते हैं तथा इसके बाद उस लक्ष्य की प्राप्ति हेतु सही मार्ग चुनना, उसकी जानकारी एकत्रित करना, साथ ही उस लक्ष्य को भेदने के लिए प्रतिदिन अनवरत रूप से मेहनत करते ही रहना और अनुशासन ही सफलता की एकमात्र कुंजी है। उन्होंने कहा कि जीवन में गुरु का विशेष महत्व होता है। कार्यक्रम का संचालन राजमणि शर्मा ने एवं आभार सुदीप सिंह भदौरिया ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 9 विद्यार्थियों को अतिथियों ने प्रमाण पत्र व मैडल से सम्मान किया, साथ ही विद्यालय परिवार से 11 शिक्षक तथा शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को गुरु वंदन छात्र अभिनंदन अंतर्गत सामूहिक रूप से सदाचार व गुरुओं के सम्मान की शपथ दिलाई गई। राष्ट्रीय गान के उपरांत कार्यक्रम का समापन हुआ


