भिण्ड, 16 जून। गोहद चौराहा थाना पुलिस ने कट्टे से गोली मारकर हत्या करने वाले पांच हजार के ईनामी आरोपी को गिरफ्तार को खनेता मोड़ से गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार गत 29 अप्रैल को फरियादिया ने थाना गोहद चौराहा ने कट्टे से गोली मारकर हत्या करने संबंध में श्किायत दर्ज कराई थी। जिस पर से अपराध क्र.98/26 धारा 103(1), 115(2), 286(बी) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक भिण्ड सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन में एएसपी प्रदीप पटेल एवं एसडीओपी गोहद महेन्द्र गौतम के मार्गदर्शन में ईनामी बदमाशों की गिरफ्तारी हेतु गोहद चौराहा पुलिस टीम गठित की गई। सोमवार को मुखबिर की सूचना पर से आरोपी को पुलिस ने खनेता रोड से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का देशी कट्टा जब्त किया है। आरोपी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा पांच हजार रुपए का ईनाम भी घोषित किया गया था। इस कार्रवाई में निरीक्षक रामनरेश यादव, उपनिरीक्षक शहजाद खान, प्रधान आरक्षक नकुल यादव, आरक्षक परशुराम रावत, मनोज गुर्जर, राजकुमार लोधी, आकाश, दुष्यंत कुशवाह की सराहनीय भूमिका रही।
Wednesday, July 29
BREAKING
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर
- इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन ने कारगिल शहीदों को नमन, स्मारक पर किए दीप प्रज्ज्वलित
- मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के निर्देशानुसार भिण्ड में मोबाइल कोर्ट ने बनाए 67 प्रकरण, 4,96,800 अर्थदंड वसूला
- समाज सेवी किरन दद्दा ने पावई में दिवंगत मातादीन शाक्य की बेटियों की जिम्मेदारी


