-श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं की कथा सुन श्रद्धालु भए भाव विभोर
भिण्ड, 07 जून। डाक बंगला सरकार हनुमान मन्दिर मेहगांव में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन श्रीकृष्ण की बाल लीला देख भक्त भाव-विह्वल हो गए। कथा व्यास आचार्य सत्यम दुबे शास्त्री ने श्रद्धालुओं भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं की कथा श्रवण कराई। भक्ति रस में डूबे श्रोता श्याम प्यारी कुंज बिहारी… भजन पर झूम उठे। श्रद्धालुओं की भीड़ और भक्ति से सराबोर वातावरण ने पूरे परिसर को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।
कथा वाचक आचार्य शास्त्री ने कहा कि सत्संग से जीवन को सही दिशा मिलती है। उन्होंने मंगलाचरण के साथ कथा का शुभारंभ किया। उन्होंने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए कहा कि भागवत कथा सुनने से मनुष्य के भीतर भक्ति रूपी वृक्ष विकसित होता है और कीर्तन उसकी सिंचाई करता है। महामंडलेश्वर 1008 रामदास महाराज दंदरौआ धाम ने व्यास पीठ से श्रोताओं को भागवत का महात्म्य बताते हुए कहा कि श्रीमद् भागवत कथा श्रवण करने से मनुष्य के सारे पापों का नाश हो जाता है। रामदास महाराज से श्रोताओं को मेरे दंदरौआ सरकार अनोखी तेरी झांकी भजन भी सुनाया।


