भिण्ड, 28 मई। पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा, एएसपी संजीव पाठक के निर्देशन में तथा एसडीओपी मेहगांव संजय कोच्छा के मार्गदर्शन में मेहगांव थाना पुलिस ने ग्राम कैथोदा में गिर्राज गुर्जर के हत्याकाण्ड मामले में फरार 10 हजार रुपए इनामी दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 315 बोर की लाइसेंसी बंदूक व लाठी जब्त की है।
जानकारी के अनुसार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु तलाश पतारसी हेतु थाना मेहगांव की टीम गठित की गई एवं पुलिस अधीक्षक भिण्ड द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु 10-10 हजार रुपए का ईनाम किया गया था। बुधवार को जरिए मुखबिर आरोपी अमर सिंह गुर्जर पुत्र साहब सिंह गुर्जर व नीटू उर्फ नेतराम पुत्र साहब सिंह गुर्जर के छिपने के स्थान की सूचना मिली, जिस पर थाना मेहगांव पर तत्काल पुलिस टीम बनाकर आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने हेतु रवाना होकर उनके छिपने के स्थान पर पहुंचकर आरोपीगण अमर सिंह गुर्जर व नीटू उर्फ नेतराम पुत्रगण साहब सिंह गुर्जर निवासी ग्राम कैथोदा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 315 बोर की लाइसेंसी बंदूक व लाठी को जब्त की है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी मेहगांव महेश शर्मा, उपनिरीक्षक शैलेन्द्र सिंह गुर्जर, विवेक शर्मा, प्रधान आरक्षक सतेन्द्र शर्मा, प्रदीप पचौरी, लोकेन्द्र सिंह तोमर, आरक्षक मुन्नेश तोमर, दिनेश मुदगल, शिवकुमार शर्मा की अहम भूमिका रही।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


