भिण्ड, 17 मई। मेहगांव थाना क्षेत्र में अनियंत्रित गति से आ रहे रेत से भरे ट्रैक्टर की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके पर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कन्हारी निवासी रामकिशोर उर्फ छुन्ना शर्मा उम्र 38 वर्ष अपने गांव से मेहगांव आए थे। वह गोरमी रोड तिराहे के पास ई-रिक्शा का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने पीछे से उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में रामकिशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मेहगांव पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर ग्वालियर रेफर कर दिया गया। ग्वालियर ले जाते समय रास्ते में ही रामकिशोर की मौत हो गई।
मेहगांव पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई सुभाष शर्मा की शिकायत पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है, जबकि चालक अभी फरार है। पुलिस जांच में सामने आया है कि ट्रैक्टर रेत से भरा हुआ था। वाहन चालक द्वारा रेत की रॉयल्टी संबंधी कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए हैं। ऐसे में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन की आशंका जताई जा रही है।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


