भिण्ड, 13 मई। जिले के अटेर थाना क्षेत्र अंतर्गत गड़ेर गांव में एक महिला द्वारा जहरीला पदार्थ खाने के बाद अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया है।
जानकारी के अनुसार मंजू पत्नी मनोज सिंह राजावत उम्र करीब 46 वर्ष निवासी गड़ेर ने बुधवार दोपहर करीब 12 बजे घर पर कोई जहरीला पदार्थ गटक लिया, जब उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजनों उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर अटेर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों के बयान दर्ज किए। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


