-शामिल होंगे स्वामी आंनद स्वरूप महाराज
भिण्ड, 10 मई। भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली जा रही शोभा यात्रा में बतौर मुख्यातिथि शांभवी पीठाधीश्वर के स्वामी आनंद स्वरूप महाराज उपस्थित रहेगें यह शोभायात्रा आज 11 मई सोमवार को निकाली जाएगी। इस कार्यक्रम की तैयारी पूर्ण कर ली गई है।
सोमवार को शाम 4 बजे शोभायात्रा शहर के बस स्टैंड के समीप पशु चिकित्सालय प्रांगण से शुरू होकर परेट चौराहा, गोल मार्किट, बजरिया, माधोगंज हाट, जेल रोड़, बाईपास रोड़ होते हुए परशुराम मंदिर पहुंचेगी। यह जानकारी परशुराम सेना के अध्यक्ष देवेश शर्मा ने दी। उन्होंने सभी से इस शोभायात्रा में शामिल होने की अपील की है। इस यात्रा की तैयारी पूर्ण करने वालों में सुनील चौधरी, राजेश दुबे, छोटू पटेल, सुबोध तिवारी, शैलू त्रिपाठी, कुलदीप त्रिपाठी, केतन पुरोहित, अमित सिंह, अमन शर्मा, रिंकू शर्मा, अन्नू बोहरे, गप्पू कटारे, महेन्द्र तिवारी, दीपक कटारे आदि शामिल रहे।


