भिण्ड, 07 मई। जिले के इन्दुर्खी गांव निवासी एक युवक का शव सिंध नदी किनारे बीहड़ में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। युवक पिछले दो दिनों से लापता बताया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा।
जानकारी के मुताबिक टेंट व्यवसाय करने वाला दिनेश पुत्र सरनाम सिंह बघेल उम्र 22 साल निवासी इन्दुर्खी 5 मई की रात करीब 9 बजे घर से निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने जब भी उसे फोन लगाने का प्रयास किया तो उसका मोबाइल लगातार स्विच ऑफ मिला तो परिजन उसकी तलाश में जुट गए। बुधवार की रात गांव के लोगों ने परिजनों को सूचना दी कि सिंध नदी किनारे बीहड़ क्षेत्र में नीम के पेड़ पर एक शव लटका हुआ है। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जहां शव की पहचान दिनेश बघेल के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची रौन थाना पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया और गुरुवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मामला संदिग्ध होने के चलते पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।
Thursday, July 30
BREAKING
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर


