– जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही से किसान मजदूर लोगों को लूट रहे नगर के व्यापारी
भिण्ड, 06 मई। मालनपुर नगर में सरिया व्यापार से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां जाने माने मालनपुर के (काशी बाबा सीमेंट सरिया एजेंसी) व्यापारी द्वारा तौल कांटे में गड़बड़ी कर ग्राहकों को चूना लगाने का आरोप लगा है। इस पूरे प्रकरण का खुलासा एक रिटायर फौजी बलवीर सिंह हॉल निवासी श्रीराम कॉलोनी ने अपने मकान बनवाने के लिए एजेंसी से सरिया खरीदा जिसने मौके पर ही व्यापारी की चालाकी पकड़ ली।
जानकारी के अनुसार रिटायर फौजी जब सरिया खरीदने पहुंचे तो उन्हें तौल में संदेह हुआ। अनुभव और सतर्कता दिखाते हुए उन्होंने दोबारा पड़ोस से बड़ा कांटा मंगवाया उसे पर टोल के देखा तो पाया गया केक सरिया बंडल में 5 से 6 केजी वेट का घोटाला निकाला। वजन की जांच कराई, जिसमें स्पष्ट रूप से कम तौल सामने आई। इस पर उन्होंने व्यापारी से सवाल-जवाब किए और पूरी पोल खोल दी।
प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक, जब व्यापारी की करतूत पकड़ी गई तो वह पहले तो बहाने बनाने लगा, लेकिन जब यह पूरे मोहल्ले कॉलोनी में बात फैली तो सारे लोग इकट्ठे हो गए तो फिर बात और बढ़ गई तो उसने उल्टा रौब दिखाते हुए कहा कि आप अपना बताओ क्या करना है। इस बयान से वहां मौजूद लोगों में आक्रोश फैल गया। घटना की खबर फैलते ही आस-पास के लोगों की भीड़ जमा हो गई और कई लोगों ने आरोप लगाया कि इस तरह की गड़बड़ी लंबे समय से चल रही है। इस तरीके से तो हमने भी आपसे सरिया खरीदा आपने हमको भी शिकार बनाया होगा।लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे व्यापारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए ताकि आम ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी रोकी जा सके।
इस मामले ने एक बार फिर बाजार में पारदर्शिता और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस पर क्या कदम उठाता है और दोषी व्यापारी के खिलाफ क्या कार्रवाई होती है।
नगर क्षेत्र में नापतोल अधिकारियों की लापरवाही
नगर क्षेत्र मालनपुर में किराना व्यापारी, सरिया सीमेंट एजेंसी, हार्डवेयर एवं बड़े-बड़े दुकानदार का नापतोल में घोटाला चरम सीमा पर है लेकिन खरीदार नगर की जनता की सुनने के लिए कोई तैयार नहीं है। जिम्मेदार अधिकारी मौन बने हुए बैठे हैं।


