भिण्ड, 28 अप्रैल। दबोह पुलिस ने क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी और बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 55 क्वार्टर अवैध देशी मदिरा जब्त की।
जानकारी के अनुसार थाना दबोह में पदस्थ प्रधान आरक्षक राकेश गोयल को गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बरथरा में एक व्यक्ति अपनी दुकान के बाहर प्लास्टिक की बोरी में अवैध शराब रखकर बेच रहा है। पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर घेराबंदी कर आरोपी सुदामा प्रसाद दुबे उम्र 66 वर्ष को पकड़ा। तलाशी लेने पर बोरी से 25 क्वार्टर देशी मदिरा मसाला बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग 2500 रुपए बताई जा रही है। वहीं पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम गौरा में एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ कहीं जाने की फिराक में खड़ा है। पुलिस ने बाईपास तिराहे के पास घेराबंदी कर आरोपी देवेन्द्र सिंह 35 वर्ष को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास मौजूद कार्टून (गत्ते) से 30 क्वार्टर देशी मदिरा मसाला जब्त की, जिसका मूल्य करीब 3 हजार रुपए है। दोनों मामलों में आरोपी वैध लाइसेंस पेश नहीं कर सके। पुलिस ने 55 क्वार्टर शराब जब्त कर आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34 के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।
Friday, November 27
BREAKING
- संविधान के मूल्यों से ही बनेगा जागरूक एवं जिम्मेदार समाज : शैलेश नारायण
- मौ थाना प्रभारी गुर्जर द्वारा चलाया गया कानून सुरक्षा अभियान
- लगभग 2 लाख 22 हजार नोनिहालों ने पी पोलियो की दो बूंद
- सेवा दूत अभियान को जिले में मिलेगी नई गति, डॉ. रमेश दुबे बनाए गए जिला समन्वयक
- नगर परिषद अध्यक्ष, सीएमओ ने किया विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण, कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने के दिए निर्देश
- अर्ध सैनिक बल कल्याण संगठन का ऐलान, एन एच 719पर 14 दिसंबर से नहीं देंगे टोल टैक्स
- ग्राम खेरिया चांदन में सेवादल युवा मंडल पखोजिया मौ ने मनाई भगवान बिरसा मुंडा जयंती
- जीतू पटवारी को सिंधिया फोबिया,सत्ता लोलुपता में खोया मानसिक संतुलन- डॉ. रमेश दुबे


