भिण्ड, 14 अप्रैल। मप्र राज्य स्तरीय अंडर 17 जूनियर बालक/ बालिका मप्र एमेच्योर कुश्ती संघ सागर में 12, 13 अप्रैल को संपन्न हुआ। मटिया अखाड़ा भिण्ड के संचालक सुमेर सिंह राजावत ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भिण्ड जिले के बालक और बालिकाओं ने भाग लिया, जिसमें से गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल बालक और बालिकाओं ने प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में 92 किमी में रौनक यादव ने गोल्ड मेडल, 71 किमी फ्री स्टॉल में पार्थ मिश्र ने सिल्वर मेडल, 70 किमी गिरीको रोमन में कौशल बघेल ने सिल्वर मेडल, 74 किमी में सुरजीत बघेल ने ब्रॉन्ज मेडल, 80 किमी में रोहित यादव ने ब्रॉन्ज मेडल एवं बालिका वर्ग में 57 किमी में डोली श्रीवास ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। इस अवसर कुश्ती कोच कल्लू यादव, सोनू शर्मा, नोडल अधिकारी खेल विभाग एसडीओपी अटेर रविन्द्र वास्कले, जिला खेल अधिकारी अजीम खान, जिला समन्वय आनंद विभाग खेल विभाग संजय पंकज एवं भिण्ड के सभी खिलाड़ी और समाजसेवी संगठनों ने हर्ष व्यक्त किया है।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


