भिण्ड, 14 अप्रैल। फूप नगर में आध्यात्मिक वातावरण के बीच पांच कुण्डीय गायत्री यज्ञ एवं नामकरण संस्कार का भव्य आयोजन किया गया। यज्ञाचार्य सुपर्णा श्रीवास्तव, बृजलता श्रीवास्तव एवं रामप्रकाश सविता के सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। आयोजन में विशेष सहयोगी प्रतिभा सोनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं को गायत्री दीक्षा संस्कार भी प्रदान किए गए। यज्ञ के माध्यम से विश्व शांति, राष्ट्र कल्याण एवं भारत को विश्व गुरु बनाने की कामना की गई। साथ ही युवाओं को संस्कारवान बनाने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर गायत्री परिवार फूप के देवेन्द्र शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
नामकरण संस्कार बना आकर्षण का केन्द्र
कार्यक्रम में मोहित जैन एवं उनकी धर्मपत्नी निक्की जैन ने अपने बच्चों नियोग जैन एवं प्रतीक्षा जैन का नामकरण संस्कार विधि-विधान से गायत्री मंत्रों के बीच कराया। यज्ञ वेदी पर आहुतियों के साथ परिवारजनों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


