भिण्ड, 28 मार्च। नगर पालिका गोहद में भ्रष्टाचार चरम पर है और नपा छवि को तार-तार कर दिया गया है। हर सार्वजलिक स्थल पर एक ही चर्चा है कि गोहद नपा ने भ्रष्टाचार के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं, मामला चाहे कर्मचारियों के विनियमितीकरण का हो या कर्मचारी भर्ती का हो, महंगाई भत्ते से लेकर कर्मचारियों के एरियर तक में भ्रष्टाचार की आम चर्चाएं है।
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी नेता पूर्व नपा अध्यक्ष प्रेमनारायण माहौर ने कहा कि हद तो तब होगई जब नपा गोहद में भ्रष्टाचार के एक सगीन मामले में फसे सीएमओ से सेवाएं ली गईं, भ्रष्टाचार में फसा सीएमओ धड़ल्ले से गोहद नपा में अपनी सेवाएं देते हुए सेवानिवृत्ति ले चुका गोहद नपा परिषद ने भ्रष्ट सीएमओ से क्यों सेवाएं ली, इसकी कल्पना करना मुश्किल है, एक तरफ भ्रष्टाचार, दूसरी ओर मूलभूत सुविधाओं का अभाव, नाले नालियां चौक, ठेका प्रथा से शहर में सफाई कार्य सौंपा गया, इससे भर्ती होते कर्मचारियों पर न सिर्फ रोक लगी, बल्कि बेरोजगार भाइयों के मिलते रोजगार पर भी पानी फेर दिया गया। सामाजिक सुरक्षा पैशन धारियों को महीनों पैशन का भुगतान नहीं होता है, कई बेवा महिलाओं की पैंशन काट दी गई है वे बहाली के लिए कई चक्कर लगा चुकी हैं, उनकी पैशन बहाली का सपना चकनाचूर हो चुका है।
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी नेता प्रेमनारायण माहौर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि माकपा इसके लिए जनता में अभियान चलाकर भ्रष्टाचार की कलई खोलेगी और आंदोलन करने के लिए जनता को सगठित करेगी। उन्होंने बताया कि वार्डों में मुहल्ला बैठकों से लेकर पर्चे वितरण कर अप्रैल के आखिरी सप्ताह में एक बड़ा आदोंलन खड़ा करेगी। शीघ्र पार्टी बैठक कर इसमें फैसला लिया जाएगा, माकपा मूलभूत सुविधाएं बहाल कर भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मंाग भी करेगी।
Sunday, August 2
BREAKING
- टी एम जेड बनने से युवाओं को मिलेगा रोजगार और क्षेत्र का होगा विकास– डॉ रमेश दुबे
- ग्वालियर-चंबल के औद्योगिक विकास का नया स्वर्णिम अध्याय : बाबूजी
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत


