भिण्ड, 27 मार्च। लहार तहसील के सभी मन्दिरों में भगवान राम का जन्मोत्सव धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाया गया। रावतपुरा में सशस्त्र जवानों द्वारा सलामी दी गई।
चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर पूरे देश की तरह आलमपुर में भी भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया। दोपहर 12 बजे मन्दिरों में शंख झालर और घण्टों की मंगल ध्वनि के बीच भये प्रकट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी की गूंज सुनाई दी। प्रसिद्ध तीर्थस्थल रावतपुरा धाम में भी भगवान राम का जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मन्दिर में रामदरबार को लाखें रुपए के आभूषणों से सजाया गया। इस दौरान रावतपुरा थाना पुलिस के सशस्त्र जवानों ने भगवान राम को सलामी भी दी। मन्दिर पर जन्मोत्सव कार्यक्रम के दौरान रावतपुरा धाम के महंत रविशंकर महाराज के अलावा लगभग पांच हजार से ज्यादा श्रद्धालु मौजूद रहे।
वहीं आलमपुर के सभी राम मन्दिरों में भगवान राम, लक्ष्मण और माता जानकी की प्रतिमाओं का विशेष श्रृंगार किया गया और दोपहर में भगवान के बाल रूप की आरती की गई। कस्बे के सबसे प्राचीन मन्ना मन्दिर, नृसिंह मन्दिर, पाण्डेय चौराहे पर स्थित राम जानकी मन्दिर सहित सभी मन्दिरों में रामनवमी का पर्व मनाया गया। इस दिन सुबह भगवान राम की प्रतिमा का पूजन-अभिषेक के पश्चात भव्य श्रृंगार किया। वहीं दोपहर 12 बजे आरती के पश्चात दर्शनार्थियों को प्रसाद वितरण किया। नगर के मन्दिरों में दोपहर में भगवान के विशेष पूजन, हवन के बाद प्रसाद वितरण किया गया। आलमपुर के सभी राम मन्दिरों में साज-सज्जा, विद्युत सजावट पहले ही हो गई थी। वहीं सुबह के समय घरों में नवमी पूजन करने के बाद व रामनवमी पर्व के लिए श्रद्धालुओं की राम मन्दिर में दर्शन के लिए भीड़ लगी रही।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


