– विशाल दंगल में 71 हजार की आखिरी कुश्ती रही आकर्षण का केन्द्र
भिण्ड, 27 मार्च। गोहद क्षेत्र के खरौआ गां में स्थित प्रसिद्ध शीतला माता मन्दिर पर राम नवमी के अवसर पर विशाल मेला एव विराट दंगल का आयोजन किया गया। यहां दर्शन के लिए हजारों की संख्या में भक्तजन पहुंचे। इस अवसर पर विशाल मेला भी आयोजित हुआ।
मेले में में सर्वाधिक भीड़ महिलाओं के सौंदर्य प्रसाधन के सामान विक्रय के समान पर रही, जहां महिलाओं ने सुहाग का सामान खरीदकर अपने पति की लंबी उम्र की कामना माता रानी से की। इसके साथ ही विराट दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें उत्तरप्रदेश हरियाणा दिल्ली एव समीपवर्ती जिलों के पहलवानों ने शारीरिक सौष्ठव का प्रदर्शन किया तथा बेहतरीन दांव-पेच दिखाकर दर्शकों की तालियां बटोरीं। यहां आखिरी कुश्ती पूर्व विधायक रणवीर जाटव द्वारा 71 हजार रुपए की थी जो बराबर रही। यहां आयोजन कमेटी द्वारा गोहद प्रशासन, पुलिस प्रशासन जनप्रतिनिधियों एव जनता का सहयोग प्रदान करने पर आभार प्रकट किया।
दंगल में कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले, जहां दूर-दराज से आए पहलवानों ने अपने दमखम का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता की सबसे बड़ी और आखिरी कुश्ती पूर्व विधायक रणवीर जाटव की ओर से 71 हजार रुपए की रखी गई, वहीं दूसरी कुश्ती राजाभैया की ओर से 41 हजार रुपए तथा तीसरी कुश्ती विधायक केशव देसाई की ओर से 31 हजार रुपए की रखी गई, जिसे देखने के लिए भारी संख्या में ग्रामीण और खेल प्रेमी मौजूद रहे।


